{"_id":"6a19d1410ee57a4a2808b98d","slug":"video-baghpat-body-of-sahabaanpur-resident-found-near-highway-after-two-days-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हाईवे किनारे मिला सहबानपुर निवासी का शव, दो दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हाईवे किनारे मिला सहबानपुर निवासी का शव, दो दिन से था लापता
रटौल क्षेत्र के सहबानपुर निवासी 62 वर्षीय लीलू शर्मा का शव सरफाबाद के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया गया कि लीलू शर्मा बुधवार शाम घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन दो दिन तक वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह सरफाबाद के किसानों ने हाईवे किनारे एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान लीलू शर्मा के रूप में की और परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं। वह अत्यधिक शराब का सेवन करते थे तथा गांव में पशुपालकों से पशु ठेके पर लेकर जंगल में चराने का कार्य करते थे।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पहले मृतक के भतीजे ने भी अपने मासूम बेटे की मौत के बाद गांव के जंगल में पेड़ से लटककर जान दे दी थी।
पुलिस ने शव का परीक्षण कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने शव परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर परिजनों के लिखित अनुरोध के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।