मेरठ में सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जसवंत नगर में आयोजित यह 15 दिवसीय क्रोशिया कला प्रशिक्षण शिविर महिलाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण का माध्यम बना।
प्रशिक्षिका दीपा भारद्वाज और राधिका ने महिलाओं को क्रोशिया कला की बारीकियां सिखाईं। प्रशिक्षण में धागों के चयन से लेकर आकर्षक डिजाइन तैयार करने तक की जानकारी दी गई।
शिविर में महिलाओं ने क्रोशिया की मदद से बैग, थालपोश, ऊनी वस्त्र और विभिन्न सजावटी सामान बनाना सीखा। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस कला के माध्यम से महिलाएं घर बैठे लघु व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने कहा कि जब महिला आत्मनिर्भर बनती है तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि क्रोशिया जैसी हस्तशिल्प कला कम लागत में रोजगार का बेहतर अवसर प्रदान करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।