{"_id":"6a19d144e0a2aafca30c3854","slug":"video-chaudhary-charan-singh-was-symbol-of-indian-farmer-consciousness-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान चेतना के प्रतीक थे चौधरी चरण सिंह, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान चेतना के प्रतीक थे चौधरी चरण सिंह, VIDEO
सोनभद्र में राष्ट्रीय लोकदल जिला इकाई ने सिंचाई डाक बंगला परिसर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया।
रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने, ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना और किसानों की आर्थिक सहायता के लिए नाबार्ड जैसी योजनाओं को माध्यम बनाया। चौधरी चरण सिंह सामाजिक न्याय और किसान हितों के सबसे बड़े पक्षधर थे। मुख्य अतिथि रवि चौबे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारतीय किसान चेतना के प्रतीक थे। उनका जीवन समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं किसान कल्याण को समर्पित रहा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल ने कहा कि उनकी नीतियां गांव, गरीब और किसान केंद्रित थीं। धीरज चौबे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के पर्याय थे।उनका जीवन समाज के हर वर्ग के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम में जिला महासचिव मुरली चौहान, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा, विजय भारती, विकास पांडेय, अवधेश सिंह, रामदेव चौहान, संजीव शुक्ला, वीरेंद्र यादव, पूनम शर्मा, प्रेमशिला, रीता देवी, सुनीता आदि मौजूद रहे। संचालन पवन शुक्ला, जबकि धन्यवाद ज्ञापन युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।