फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   digital labour card

Sirmour News: ई-श्रम पंजीकरण के बिना नहीं बनेगा डिजिटल लेबर कार्ड,

Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
digital labour card
सिरमौर जिले के निर्माण श्रमिकों को करना होगा पंजीकरण
विज्ञापन

-डिजिटल कार्ड से मिलेंगी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, श्रम विभाग ने जारी की अपील


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। श्रम कल्याण कार्यालय, सिरमौर ने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से जल्द से जल्द ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-श्रम पंजीकरण के बाद ही श्रमिकों को डिजिटल लेबर कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके माध्यम से वे विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
श्रम कल्याण कार्यालय के अनुसार श्रमिक स्वयं ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा लोक मित्र केंद्र के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद प्राप्त ई-श्रम कार्ड, आईडी संख्या अथवा यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) को श्रम कल्याण कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विभाग ने बताया कि श्रम कल्याण कार्यालय नाहन में पुराने डीआरडीए भवन, उपायुक्त कार्यालय के समीप स्थित है। श्रमिक स्वयं कार्यालय पहुंचकर या दूरभाष नंबर 01702-292032 पर संपर्क कर अपनी जानकारी दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि डिजिटल लेबर कार्ड बनने के बाद श्रमिकों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक बिना किसी देरी के ई-श्रम पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उनका डिजिटल लेबर कार्ड समय पर जारी हो सके।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed