{"_id":"6a6ca5ab6ccda9bda00eff24","slug":"khel-maidan-demand-in-nahan-college-nahan-news-c-177-1-nhn1001-184881-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन कॉलेज में खेल मैदान की मांग ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन कॉलेज में खेल मैदान की मांग ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
नाहन में विधायक अजय सोलंकी को ज्ञापन एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एबीवीपी ने मांगों को लेकर विधायक अजय सोलंकी को सौंपा ज्ञापन
-एमएससी जियोलॉजी समेत अन्य स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को महाविद्यालय नाहन की विभिन्न शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर विधायक अजय सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कॉलेज में खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध करवाने, एमएससी जियोलॉजी की कक्षाएं इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू करने तथा अन्य स्नातकोत्तर विषयों की पढ़ाई आरंभ करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसांटा, जान्वी ठाकुर सहित एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात कर बताया कि कॉलेज में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एमएससी जियोलॉजी सहित अन्य विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू होने से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज परिसर में खेल मैदान की सुविधा विकसित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि खेल मैदान नहीं होने से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि सुविधाओं के अभाव में भी महाविद्यालय के कई छात्रों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। यदि खेल मैदान की सुविधा यहां उपलब्ध होगी तो आने वाले समय में खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी गई।
विज्ञापन
विधायक अजय सोलंकी ने विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि कॉलेज में खेल मैदान विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवा दी गई है। इसका बजट भी कॉलेज को जारी हो चुका है और जल्द ही विद्यार्थियों को खेल मैदान की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य मांगों को भी संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।-- -- --
विज्ञापन
-एमएससी जियोलॉजी समेत अन्य स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को महाविद्यालय नाहन की विभिन्न शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर विधायक अजय सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कॉलेज में खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध करवाने, एमएससी जियोलॉजी की कक्षाएं इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू करने तथा अन्य स्नातकोत्तर विषयों की पढ़ाई आरंभ करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसांटा, जान्वी ठाकुर सहित एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात कर बताया कि कॉलेज में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एमएससी जियोलॉजी सहित अन्य विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू होने से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज परिसर में खेल मैदान की सुविधा विकसित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि खेल मैदान नहीं होने से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि सुविधाओं के अभाव में भी महाविद्यालय के कई छात्रों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। यदि खेल मैदान की सुविधा यहां उपलब्ध होगी तो आने वाले समय में खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी गई।
विज्ञापन
विधायक अजय सोलंकी ने विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि कॉलेज में खेल मैदान विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवा दी गई है। इसका बजट भी कॉलेज को जारी हो चुका है और जल्द ही विद्यार्थियों को खेल मैदान की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य मांगों को भी संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।