{"_id":"6a6cafb2a2c2ada9510e1ae1","slug":"10-road-closed-due-to-rain-and-landslides-nahan-news-c-177-1-nhn1001-184946-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बारिश बनी आफत<bha>;<\/bha> सिरमौर में 10 सड़कें ठप, 400 साल पुराना पेड़ गिरने से रसोई तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बारिश बनी आफत<bha>;</bha> सिरमौर में 10 सड़कें ठप, 400 साल पुराना पेड़ गिरने से रसोई तबाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मालोंवाला टीब में रसोई पर गिरा विशाल पेड़, बकरियां दबीं; लोक निर्माण विभाग को 57.40 लाख के नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन और सड़क नेटवर्क पर साफ दिखाई देने लगा है। भारी वर्षा के चलते शुक्रवार शाम तक सिरमौर में 10 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं। वहीं, नाहन उपमंडल की बनकला पंचायत के मालोंवाला टीब गांव में करीब 400 वर्ष पुराना विशाल पेड़ एक रसोई पर गिर गया। हादसे में रसोई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें बंधी कुछ बकरियों के मलबे में दबने की सूचना है। वहीं, लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक आकलन के अनुसार 57.40 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
जिला प्रशासन की शाम पांच बजे जारी आपदा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, बंद हुई सड़कों में संगड़ाह मंडल की तीन, राजगढ़ मंडल की तीन, पांवटा साहिब मंडल की दो, नाहन मंडल की एक तथा सराहां मंडल की एक सड़क शामिल है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनरी के साथ सड़कें बहाल करने में जुटी हुई हैं।
उधर, बनकला पंचायत के मालोंवाला टीब गांव में सुलेमान की रसोई पर करीब 400 वर्ष पुराना पेड़ गिर गया। रसोई में मुर्गों और बकरियों को भी रखा गया था। पेड़ गिरने से रसोई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कुछ बकरियां उसके नीचे दब गईं। वहीं, पास ही रहने वाले छुमन के मकान की चारदीवारी भी पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चेतना चौहान ने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पशुपालक को करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। मामले की सूचना संबंधित वीआरओ को दे दी गई है, ताकि नुकसान का आकलन कर आगामी कार्रवाई की जा सके।
राहत की बात यह रही कि इस अवधि में जिले में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।-- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन और सड़क नेटवर्क पर साफ दिखाई देने लगा है। भारी वर्षा के चलते शुक्रवार शाम तक सिरमौर में 10 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं। वहीं, नाहन उपमंडल की बनकला पंचायत के मालोंवाला टीब गांव में करीब 400 वर्ष पुराना विशाल पेड़ एक रसोई पर गिर गया। हादसे में रसोई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें बंधी कुछ बकरियों के मलबे में दबने की सूचना है। वहीं, लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक आकलन के अनुसार 57.40 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
जिला प्रशासन की शाम पांच बजे जारी आपदा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, बंद हुई सड़कों में संगड़ाह मंडल की तीन, राजगढ़ मंडल की तीन, पांवटा साहिब मंडल की दो, नाहन मंडल की एक तथा सराहां मंडल की एक सड़क शामिल है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनरी के साथ सड़कें बहाल करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
उधर, बनकला पंचायत के मालोंवाला टीब गांव में सुलेमान की रसोई पर करीब 400 वर्ष पुराना पेड़ गिर गया। रसोई में मुर्गों और बकरियों को भी रखा गया था। पेड़ गिरने से रसोई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कुछ बकरियां उसके नीचे दब गईं। वहीं, पास ही रहने वाले छुमन के मकान की चारदीवारी भी पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चेतना चौहान ने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पशुपालक को करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। मामले की सूचना संबंधित वीआरओ को दे दी गई है, ताकि नुकसान का आकलन कर आगामी कार्रवाई की जा सके।
राहत की बात यह रही कि इस अवधि में जिले में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।