फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotary and army tree plantion program

Sirmour News: नाहन में सेना और रोटरी ने मिलकर लगाए 85 पौधे

Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rotary and army tree plantion program
रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स के सदस्य नाहन में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान। स्रोत क्लब
-सेना छावनी में चला पौधरोपण अभियान, विभिन्न प्रजातियों के पौधों से बढ़ाई हरियाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करते हुए रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने फर्स्ट पैरा आर्मी के सहयोग से गुरुवार को नाहन स्थित सेना छावनी में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 85 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अभियान का नेतृत्व रोटरी क्लब की ओर से परियोजना अध्यक्ष राजीव बंसल ने किया, जबकि फर्स्ट पैरा आर्मी की ओर से सूबेदार मेजर अरुण तोमर ने समन्वय किया। अभियान के दौरान पदम, अमलतास, विलो, चंपा, गुलबहार, चंदन, तेजपत्ता, बबूल और जरुल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सेना अधिकारियों और जवानों का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कमांडिंग अधिकारी कर्नल योगेंद्र के नेतृत्व में सेना के जवानों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में क्लब की अध्यक्ष प्रगति सबलोक, सचिव विकास रतन, अमित अत्री, सुशील अत्री, डॉ. एसके सबलोक, डॉ. सीएल शर्मा, राकेश थापा, ओम वीर सिंह, अमित डहरी, इनर व्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक की ओर से अलका मोहिंद्रा, सपना सोलंकी और दलजीत कौर मौजूद रहे।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed