{"_id":"6a1ac006380bff0c720ebee9","slug":"video-lkhanauu-ma-tha-thana-sa-saravara-thapa-350-sa-athhaka-rajasataraya-ataka-upa-nabthhaka-karayalya-ma-vakal-ka-hagama-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दो दिन से सर्वर ठप, 350 से अधिक रजिस्ट्रियां अटकीं, उप निबंधक कार्यालय में वकीलों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में दो दिन से सर्वर ठप, 350 से अधिक रजिस्ट्रियां अटकीं, उप निबंधक कार्यालय में वकीलों का हंगामा
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में उप निबंधक कार्यालय में पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण जमीनों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं। सर्वर ठप होने से करीब 350 से अधिक रजिस्ट्रियां लंबित हो गई हैं। इससे दूर-दराज से आए किसानों, वादकारियों और अधिवक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार सुबह से ही सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते रजिस्ट्री कार्य बंद रहा। रजिस्ट्री न होने से नाराज अधिवक्ताओं और वादकारियों ने उप निबंधक कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी बात को लेकर सब रजिस्ट्रार विभा द्विवेदी तिवारी और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर कार्यालय का माहौल गरमा गया और कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।
अधिवक्ताओं का कहना है कि सर्वर की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसके चलते लोगों का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के महामंत्री रामलखन यादव ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण जमीनों के बैनामे नहीं हो पा रहे हैं। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र सर्वर व्यवस्था दुरुस्त कर रजिस्ट्री कार्य सुचारु रूप से शुरू कराने की मांग की है। हंगामे के चलते शनिवार को उप निबंधक कार्यालय का कामकाज लंबे समय तक प्रभावित रहा, जबकि रजिस्ट्री कराने आए लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।