Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
People of Radha Krishna Society reached DC residence regarding the problem of electricity and water.
{"_id":"6a1ac6dbf5b1f406a8025a51","slug":"video-people-of-radha-krishna-society-reached-dc-residence-regarding-the-problem-of-electricity-and-water-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बिजली और पानी की समस्या को लेकर डीसी आवास पहुंचे राधा कृष्णा सोसायटी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: बिजली और पानी की समस्या को लेकर डीसी आवास पहुंचे राधा कृष्णा सोसायटी के लोग
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित राधा कृष्णा सोसायटी के निवासी बिजली कटौती और पेयजल संकट से परेशान होकर शनिवार को जिला उपायुक्त (डीसी) आवास पहुंचे। सोसायटी के लोगों ने डीसी को अपनी समस्या बताते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में बिजली और पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
सोसायटीवासी सुमनलता और गांव सुठानी के पूर्व सरपंच कर्मवीर ने बताया कि बिजली की लगातार कटौती के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है। कई घरों में पीने के पानी तक की समस्या पैदा हो गई है। लोगों को बाजार से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की कमी से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।