{"_id":"6a1a7420a9af9bcce40d4a0f","slug":"video-vehicular-movement-grinds-to-a-halt-as-heavy-rains-unleash-the-fury-of-the-diyoli-khadd-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भारी बारिश से दियोली खड्ड का रौद्र रूप देख थमे वाहनों के पहिए, युवक की बहादुरी से बची बाइक सवार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भारी बारिश से दियोली खड्ड का रौद्र रूप देख थमे वाहनों के पहिए, युवक की बहादुरी से बची बाइक सवार की जान
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से लगातार हो रही वर्षा के चलते गगरेट-दौलतपुर मुख्य मार्ग पर पड़ने वाली दियोली खड्ड अचानक उफान पर आ गई। देखते ही देखते खड्ड ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसका तेज बहाव राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बन गया। दियोली खड्ड का रौद्र रूप देखकर सड़क से गुजर रहे छोटे-बड़े वाहनों के पहिए थम गए। वाहन चालक खड्ड के किनारे खड़े होकर पानी के कम होने का इंतजार करते नजर आए। इसी दौरान एक बाइक सवार ने जान जोखिम में डालते हुए उफनती खड्ड को पार करने की कोशिश कर दी। लेकिन बीच रास्ते में पहुंचते ही पानी का तेज बहाव उसकी बाइक पर भारी पड़ गया और वह खड्ड के बीचोंबीच फंस गया। कुछ ही क्षणों में स्थिति बेहद गंभीर हो गई और बाइक सवार की जान पर बन आई। मौके पर मौजूद लोग असहाय होकर यह दृश्य देखते रहे। तभी वहां खड़े एक साहसी युवक ने बिना अपनी जान की परवाह किए मानवता और बहादुरी का परिचय दिया। युवक तुरंत खड्ड में उतरा और तेज बहाव से जूझते हुए बाइक सवार तक पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद उसने बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक की सूझबूझ और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते युवक मदद के लिए आगे नहीं आता तो पानी के तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की जान भी जा सकती थी। युवक की इस बहादुरी की पूरे गगरेट क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है और लोग उसे एक सच्चा नायक बता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।