{"_id":"6a6cfc04a0f182a5330fe90b","slug":"two-groups-of-inmates-clash-in-jail-12-injured-fir-registered-against-9-rewari-news-c-198-1-rew1001-242820-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जेल में बैरक का गेट खोलने को लेकर बंदियों के दो गुट भिड़े, 12 घायल, 9 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जेल में बैरक का गेट खोलने को लेकर बंदियों के दो गुट भिड़े, 12 घायल, 9 पर एफआईआर
Sat, 01 Aug 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल रेवाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हाईटेक जेल में दोपहर करीब तीन बजे गिनती के लिए बैरक नंबर-2 और 3 का गेट खुलते ही दोनों बैरकों के बंदियों के दो गुटों में लात-घूंसे चले। इसमें करीब 12 बंदी घायल हो गए। यह घटना 29 जुलाई को हुई। मामले में उप सहायक जेल अधीक्षक प्रमेंद्र भारद्वाज की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने रविंद्र समेत नौ नामजद और अन्य बंदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बताया जा रहा है कि गांव माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी और रोशन गुट के बीच पहले बैरक का गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ था। बंदियों के बीच मारपीट की इस घटना से एक बार फिर जेल में सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं।
जिला जेल के उप-सहायक अधीक्षक प्रमेंद्र भारद्वाज ने सदर थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि 29 जुलाई को दोपहर तीन बजे जेल में बंदियों की गिनती के लिए बैरक का गेट खुलते ही ब्लॉक संख्या (बैरक) -3 में बंद बधवाड़ी (गुरुग्राम) निवासी रोशन, मुक्तीवाड़ा (रेवाड़ी) निवासी वेदप्रकाश और गुज्जरवाड़ा (रेवाड़ी) निवासी इंद्र के साथ ब्लॉक संख्या (बैरक)-2 और 3 में बंद कुछ अन्य बंदियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपियों में महेंद्रगढ़ के गांव ऊंची भांडोर निवासी सचिन, भूरी निवासी दीपक, गुज्जरवास निवासी तरुण, काठवास (कोटपूतली-बहरोड़) निवासी साहिल, माजरा (रेवाड़ी) निवासी शीशपाल, ऊंची भांडोर निवासी नवीन, प्रतापपुर (कोटपूतली-बहरोड़) निवासी सोनू, नसीरपुर बागड़ (सोनीपत) निवासी साहिल, माजरा (रेवाड़ी) निवासी रविंद्र सहित अन्य बंदी शामिल हैं।
मारपीट बढ़ने पर जेल के गार्ड ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को अलग कराया। घटना में घायल रोशन, वेदप्रकाश और इंद्र को जेल चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करने के बाद सुरक्षा एस्कॉर्ट के साथ नागरिक अस्पताल भेजा।
नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल बंदियों का मेडिकल परीक्षण किया। पुलिस को प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में इंद्र के शरीर पर चार, रोशन के शरीर पर तीन और वेदप्रकाश के शरीर पर दो चोटें दर्ज की गईं हैं।
डॉक्टर की अनुमति के बाद घायलों के बयान दर्ज किए
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर घायलों के मेडिकल दस्तावेज प्राप्त किए गए। डॉक्टर की अनुमति के बाद घायलों के बयान दर्ज किए गए। अगले दिन जिला जेल पहुंचकर अन्य घायलों के बयान लेने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शिकायत, घायलों के बयान, गवाहों के कथन और मौके के निरीक्षण के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
सुर्खियों में रहा रविंद्र हाथी और सुरेंद्र के बीच विवाद
जनवरी में भालखी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ धौलिया और माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी के बीच विवाद सुर्खियों में रहा था। विवाद की शुरुआत सीवर समस्या को लेकर हुई थी। 19 जनवरी को रविंद्र ने धौलिया और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया था। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से लौटते समय माजरा फ्लाईओवर के पास धौलिया पर हमला किया गया। मौके से पुलिस को मैगजीन मिली थी। हमले में घायल धौलिया की एक टांग कट गई थी। मामले में अब तक रविंद्र हाथी सहित 13 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
वर्जन
जेल में बंदियों के बीच मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने 9 नामजद बंदियों पर एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।-राकेश कुमार, एसएचओ, सदर थाना।