फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government is offering subsidies on solar rooftop systems; loan facilities at minimum interest rates are also available.

Rewari News: सोलर रूफ टॉप सिस्टम पर सरकार दे रही सब्सिडी, न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध

Sat, 01 Aug 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The government is offering subsidies on solar rooftop systems; loan facilities at minimum interest rates are also available.
रेवाड़ी। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिलों से राहत देने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना संचालित की है।
विज्ञापन

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त पहल से सोलर सिस्टम लगवाना अब पहले की अपेक्षा काफी किफायती हो गया है। सरकार की ओर से पात्र परिवारों को सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं जिन उपभोक्ताओं के लिए एक साथ निवेश करना संभव नहीं है, उनके लिए सरकारी बैंकों के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 8 से 10 यूनिट तक बिजली का उत्पादन करता है। इससे महीने में करीब 300 यूनिट तक बिजली प्राप्त हो सकती है, जो एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। इससे उपभोक्ताओं का बिजली खर्च काफी कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत सरकार ने अलग-अलग आय वर्ग के अनुसार सब्सिडी की व्यवस्था की है। अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है और बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें 2 किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपये, कुल 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।

इसी प्रकार तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को 2 किलोवाट सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और प्रदेश सरकार से 20 हजार रुपये, कुल 80 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। तीन लाख रुपये से अधिक आय वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से 1 किलोवाट पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट तक अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed