फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Overcast skies prevailed throughout the day; light to moderate rain is expected today.

Rewari News: पूरे दिन छाए रहे बादल, आज हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार

Sat, 01 Aug 2026 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Overcast skies prevailed throughout the day; light to moderate rain is expected today.
अनाज मंडी मार्ग का दोपहर के समय का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को मौसम में रुख में बदलाव नजर आया। सुबह से कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति पूरे दिन बनी रही। बादल छाए रहे और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त तक बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। रात से मानसूनी हवाओं के रुख में बदलाव आने की संभावना है।
इसके बाद ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर से मानसूनी हवाओं के आने से 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश के दौरान बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून टर्फ की अक्षय रेखा जैसलमेर, रायसेन, पश्चिमी छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश और गोपालपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इसके अलावा राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से हरियाणा में मानसूनी हवाओं की सक्रियता कम बनी हुई है, जिसके कारण कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed