{"_id":"6a6cfc3a531ba26e470d9fb3","slug":"factionalism-and-violence-among-inmates-in-the-high-tech-jail-pose-a-challenge-for-the-administration-rewari-news-c-198-1-rew1001-242821-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईटेक जेल में बंदियों की गुटबाजी और मारपीट प्रशासन के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईटेक जेल में बंदियों की गुटबाजी और मारपीट प्रशासन के लिए चुनौती
Sat, 01 Aug 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हाईटेक जेल में बंदियों की गुटबाजी और मारपीट कारागार प्रशासन के लिए चुनौती बनी है। बंदियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना से जेल की सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जेल से दो कैदियों के भागने, अचानक तबीयत बिगड़ने से एक बंदी की मौत को लेकर यह जेल सुर्खियों में रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 जून 2025 को रेवाड़ी में नवनिर्मित आधुनिक और हाईटेक जिला जेल का उद्घाटन किया था। जेल में अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए गए थे लेकिन इसके बाद भी बंदियों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।
इससे जेल प्रशासन के सामने बंदियों की निगरानी, गुटबाजी पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की चुनौती बनी हुई है।
27 मार्च को साइबर ठगी के मामले में बंद विचाराधीन कैदी जाहिद और फैजान लकड़ी की सीढ़ी के सहारे करीब 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर जेल से भाग गए थे। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
इस सुरक्षा चूक के बाद जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल सहित सात जेल कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। 27 जुलाई को साइबर ठगी के मामले में जेल में बंद आरोपी राहुल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। जेल प्रशासन के अनुसार उसे सीने में दर्द की शिकायत थी।