{"_id":"6a1a6b127f75d1bfac01062b","slug":"video-video-ayathhaya-ma-dagara-rajamatal-satara-ma-pasaga-aauta-parada-835-aganavara-sana-ma-shamal-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर सेना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर सेना में शामिल
डोगरा रेजीमेंट के अयोध्या स्थित डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को अग्निवीरों के सातवें बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। 24 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद 835 अग्निवीर भारतीय सेना का हिस्सा बने।
जमीदार लाला परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में अग्निवीरों ने अनुशासन, साहस और सैन्य कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम पग पार किया। परेड का नेतृत्व अग्निवीर नवदीप सिंह ने किया।
समारोह की समीक्षा ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा, कमांडेंट डोगरा रेजिमेंटल सेंटर एवं स्काउट्स ने की। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आधुनिक सैन्य तकनीक, शारीरिक दक्षता, युद्ध कौशल और सेना के उच्च मूल्यों के अनुरूप तैयार किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर तरुण राणा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा ने कहा कि डोगरा रेजिमेंटल सेंटर का राष्ट्रसेवा और सैन्य उत्कृष्टता का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने नवप्रशिक्षित सैनिकों से सेना की परंपराओं, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र प्रथम की भावना को सदैव बनाए रखने का आह्वान किया। समारोह में सैन्य अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में परिजन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।