{"_id":"6a1a764a88deeafe9d005fd3","slug":"video-video-gada-ma-oiparashana-thahana-ka-tahata-4160-karaugdha-ka-mathaka-patharatha-jalkara-nashhata-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में ऑपरेशन दहन के तहत 41.60 करोड़ के मादक पदार्थ जलाकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में ऑपरेशन दहन के तहत 41.60 करोड़ के मादक पदार्थ जलाकर नष्ट
नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन दहन’’ अभियान के तहत जिले में बड़ी कार्रवाई की गई। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मुकदमों से संबंधित करीब 15 क्विंटल 11 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को मैजापुर चीनी मिल स्थित इन्सीनेटर में जलाकर नष्ट कर दिया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 41 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है।
जिले के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 898 मुकदमों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों का विधिक प्रक्रिया के तहत विनिष्टीकरण कराया गया। पुलिस के अनुसार, विनिष्टीकरण के दौरान 1285.70 किलोग्राम गांजा, 52.57 किलोग्राम चरस, 0.878 किलोग्राम अफीम, 0.1136 किलोग्राम हेरोइन, 6.1186 किलोग्राम स्मैक, 0.045 किलोग्राम कोकीन, 95.71 किलोग्राम डोडा तथा 70.628 किलोग्राम अन्य मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।
कुल 1511.763 किलोग्राम नशीले पदार्थों को सुरक्षा मानकों और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जलाया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई तथा संबंधित अभिलेखों का विधिवत संधारण भी सुनिश्चित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।