Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Allegations of Flaws in Ongoing Works for the Differently-abled at Swarn Jayanti Park in Loharu; Councilors Halt Construction Work.
{"_id":"6a1ab949924252195a0d4596","slug":"video-allegations-of-flaws-in-ongoing-works-for-the-differently-abled-at-swarn-jayanti-park-in-loharu-councilors-halt-construction-work-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू में स्वर्ण जयंती पार्क में दिव्यांगों के लिए बन रहे कार्यों में खामियों का आरोप, पार्षदों ने रुकवाया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू में स्वर्ण जयंती पार्क में दिव्यांगों के लिए बन रहे कार्यों में खामियों का आरोप, पार्षदों ने रुकवाया निर्माण कार्य
लोहारू के स्वर्ण जयंती पार्क में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए करीब 15 लाख 98 हजार रुपये की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं और गुणवत्ता में कमी के आरोप लगाते हुए पार्षदों ने शनिवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस संबंध में नगरपालिका सचिव को भी सूचना दी गई है।
जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में स्वर्ण जयंती पार्क में दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक जिम उपकरण, विशेष शौचालय एवं बाथरूम, रैंप, व्हीलचेयर सुविधा, घूमने-फिरने के लिए ट्रैक सहित विभिन्न सुविधाओं के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता संबंधी कई खामियां सामने आने पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। पार्षदों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगाई जा रही टाइलें फिसलनयुक्त हैं, सीमेंट का उचित उपयोग नहीं किया जा रहा, कई स्थानों पर लेवलिंग और फिनिशिंग का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं है तथा अन्य तकनीकी खामियां भी देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि कार्य इसी प्रकार जारी रहा तो भविष्य में लोगों, विशेषकर दिव्यांगजनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौके पर पहुंचे पार्षद अंतर सिंह, रवि केडिया, पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी सैनी, राजेश सैनी, महेश गांधी, अजय शर्मा, अशोक सैनी सहित अनेक पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया और कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही निर्माण कार्य करवाया जाए।
पार्षदों ने बताया कि जब भी इस संबंध में नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता (जेई) से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो उनका फोन नहीं उठाया जाता। यदि फोन उठता भी है तो वे अलग-अलग प्रकार के बहाने बनाकर मामले को टालने का प्रयास करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।