{"_id":"6a1ab92b1b348ac7ec076343","slug":"video-new-initiative-under-gramotthan-project-rs5-lakh-available-for-entrepreneurship-rudraprayag-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रामोत्थान परियोजना की नई पहल, उद्यम के लिए मिलेंगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामोत्थान परियोजना की नई पहल, उद्यम के लिए मिलेंगे पांच लाख रुपये
Renu Saklani
Updated Sat, 30 May 2026 03:47 PM IST
Link Copied
केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसाद उपलब्ध कराने और स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) ने नई पहल शुरू की है। परियोजना के तहत स्थानीय उद्यम केदारेश्वर एंटरप्राइजेज के साथ अनुबंध किया गया है। रीप परियोजना की ओर से उद्यम को पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इसका उद्देश्य प्रसाद व्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस पहल से जय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ा गया है। यह महिलाएं प्रसाद की पैकेजिंग का कार्य कर रही हैं, जिससे उन्हें नियमित रोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है। केदारेश्वर एंटरप्राइजेज की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पंचमेवा, ड्राई फ्रूट्स और श्री केदारनाथ मंदिर के स्मृति चिन्ह आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद मिलने के साथ स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिल रही है। परियोजना से जुड़ी ज्योत्सना ने कहा कि इस पहल से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।