{"_id":"6a1abead0ab5eb0cb00f36f6","slug":"video-harayanae-ma-sharamaka-ka-mata-rayabral-ma-pataka-gava-shava-pahaca-parajana-na-kaya-hagama-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में श्रमिक की मौत, रायबरेली में पैतृक गांव शव पहुंचा, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में श्रमिक की मौत, रायबरेली में पैतृक गांव शव पहुंचा, परिजनों ने किया हंगामा
हरियाणा के पलवल में मजदूरी कर रहे एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शनिवार को उसका शव रायबरेली में पैतृक गांव पहुंचा। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और अंतिम संस्कार कराया गया।
जगतपुर थाना क्षेत्र के उदयराज का पुरवा मजरे हरपुर हल्ला निवासी पवन कुमार (32) पुत्र राजाराम पलवल स्थित एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार 27 मई को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार रात शव गांव पहुंचा तो शनिवार सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार रोककर हंगामा शुरू कर दिया।
मृतक के पिता राजाराम और माता राजपति ने बहू व उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर थाना प्रभारी पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली समझाइश और पत्नी व साले के खिलाफ नामजद तहरीर दिए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
पवन की शादी करीब छह वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ जिले की सोनी के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।