फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two passports obtained using forged documents; FIR registered.

Raebareli News: फर्जी दस्तावेज से बनवाए दो पासपोर्ट, एफआईआर दर्ज

Sat, 01 Aug 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 01 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two passports obtained using forged documents; FIR registered.
सलोन (रायबरेली)। पासपोर्ट बनवाने में फर्जी दस्तावेजों के प्रयोग का खुलासा हुआ है। पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ से प्राप्त शिकायत के बाद हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सलोन पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से पत्र प्राप्त होने पर उपनिरीक्षक अजय कुमार को मामले की जांच सौंपी गई। जांच के दौरान यह सच सामने आया कि क्षेत्र के पूरे चैन मिर्जापुर मजरे रसूलपुर निवासी सलमा बानों पत्नी सलीम शाह ने कथित रूप से अलग-अलग जन्मतिथि और व्यक्तिगत विवरण का प्रयोग कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवा लिए। वर्ष 2021 में सलमा बानों ने 13 मार्च 1998 की जन्मतिथि और अन्य विवरणों के आधार पर पहला पासपोर्ट बनवाया।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2022 में कथित रूप से 13 मार्च 1990 की जन्मतिथि दर्शाकर दूसरा पासपोर्ट भी प्राप्त कर लिया। जांच में मामले की पुष्टि होने के बाद महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान उपलब्ध अभिलेखों, पासपोर्ट रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed