{"_id":"6a1b1483ea9f5323a6044a29","slug":"video-allegations-of-selling-fake-paddy-seeds-demand-for-investigation-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नकली धान बीज बेचने का आरोप, जांच की मांग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंढमगंज थाना क्षेत्र में किसानों को कथित रूप से नकली धान का बीज बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कई बीज विक्रेताओं ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है।
विंढमगंज थाने में दी गई तहरीर में बीज भंडार संचालक सत्येंद्र कुशवाहा, शशिकांत कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, रघुराज मेहता, कालिका प्रसाद, विनय कुमार और संजय कुमार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग गांव-गांव घूमकर किसानों को हाईब्रिड धान बीज बताकर संदिग्ध बीज बेच रहे हैं। किसानों को आकर्षक दावों के साथ बीज बेचा गया, लेकिन बाद में बीज की गुणवत्ता और पैकेजिंग को लेकर संदेह उत्पन्न हो गया। तहरीर में कहा गया है कि अगर समय रहते बीज की जांच नहीं कराई गई तो बड़ी संख्या में किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। खरीफ सीजन की शुरुआत में इस तरह की गतिविधियां किसानों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। मामले में विंढमगंज थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।