{"_id":"6a1b14876266fb422b0c1766","slug":"video-intruders-enter-temple-and-vandalize-idol-of-lord-hanuman-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंदिर में घुसकर तोड़ी बजरंग बली की मूर्ति, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने मंदिर में घुसकर बजरंग बली की मूर्ति तोड़ दी। वहीं शनि देव का विग्रह मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर खेत में ले जाकर फेंक दिया। सुबह ग्रामीण पूजन के लिए पहुंचे तो स्थिति देख सन्न रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस शनिदेव के विग्रह को मंदिर में रखवाने के बाद क्षतिग्रस्त मूर्ति को थाने ले आई। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
धर्मदासपुर गांव की बस्ती से 500 मीटर दूर चकरोड किनारे 15 वर्ष पूर्व शीतला माता मंदिर का निर्माण किया गया था। इस मंदिर में मां शीतला के साथ मां काली, बजरंग बली और शनिदेव की मूर्ति स्थापित की गई थी। रोजाना की भांति शनिवार की सुबह छह बजे श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे तो लगभग तीन फिट ऊंची हनुमान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त हाल में पड़ा देख सन्न रह गए। दूसरी तरफ नजर गई तो देखा कि शनि देव जी का भी विग्रह गायब है। तत्काल इस मामले की जानकारी प्रधान ललित वर्मा को दी गई। ग्रामीणों के साथ पहुंचे प्रधान ने आस-पास जाकर देखा तो पता चला कि शनिदेव की मूर्ति फेंके हाल में खेत में पड़ी हुई है। सुबह सात बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वाकए की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया विनोद कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज माधव सिंह पहुंच गए। शनि देव के विग्रह को मंदिर में रखकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को थाने ले आया गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही, ग्रामीणों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उधर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने घटना पर प्रतिक्रिया जताते हुए एसपी से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
--
वर्जन -
रामपुर बरकोनिया पुलिस को सुबह सात बजे सूचना मिली कि किसी अराजक तत्व ने हनुमान की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी है। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर उसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है। -ऋषभ रूणवाल, एएसपी ऑपरेशन।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।