{"_id":"6a1b2dc510d53a5bce0a504f","slug":"video-14-houses-obstructing-ring-road-construction-demolished-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड निर्माण में बाधा बने 14 मकानों को ढहाया गया, मुआवजा न मिलने पर कुछ लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड निर्माण में बाधा बने 14 मकानों को ढहाया गया, मुआवजा न मिलने पर कुछ लोगों ने किया विरोध
रिंग रोड निर्माण में बाधा बने 14 और मकानों को शनिवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी से ढहाया गया। अभी तक मुआवजा राशि खाते में न पहुंचने पर लोगों ने विरोध किया। इस पर एक सप्ताह में खाते में मुआवजा राशि पहुंचने का आश्वासन देकर शांत कराया गया।
एनएचएआई की ओर से रिंग रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हाजीपुर के अंतर्गत आने वाले सभी गांव के आसपास पिलर खड़े कर दिए गए है। अब फत्तेपुर के मोहल्ला आनंद पुरम (द्वितीय) के 39 मकानों को हटाया जाना है। पहले चरण के अभियान में पांच, दूसरे में छह व शनिवार को तीसरे चरण में 14 खाली मकान ढहाए गए। इन भवन स्वामियों को मुआवजा राशि दी जा चुकी है। वहीं, कुछ लोग मुआवजा राशि न मिलने को लेकर विरोध करने लगे। इस पर आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया गया। इस दौरान कई लोग अपने मकानों को खाली भी करते रहे। नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी ने बताया कि शेष 14 मकान मालिकों के खाते में भी एक सप्ताह के अंदर मुआवजा राशि पहुंच जाएगी। सभी को सर्किल रेट के अनुसार ही मुआवजा राशि दी जा रही है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अनुपमा सेंगर, राजस्व निरीक्षक मोहम्मद अमीन, लेखपाल, प्रशांत अवस्थी, आशू श्रीवास्तव, मनोज यादव, अरूण भारती, अशोक सैनी, पंकज मिश्रा और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।