{"_id":"6a1ac59dfbab2c147107c432","slug":"cbi-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4338969-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट और हत्या का मामला, CBI जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट और हत्या का मामला, CBI जांच की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 05:34 PM IST
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी से लूट और गोली मारकर हत्या के मामले में राजनीतिक दबाव बढ़ता जा रहा है। आज कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मृतक व्यापारी के निवास पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।दोनों नेताओं ने घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला बताते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े बाजार में हुई इस जघन्य वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है।
अटल श्रीवास्तव और अमित जोगी ने संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे पीड़ित परिवार के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की घोषणा करने की मांग भी की। नेताओं ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। वहीं परिजनों ने भी जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है। वह मामले में आईजी बिलासपुर ने आरोपियों पर ईनाम की घोषणा कर दी है तो पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें जुटी हुई और प्रयास भी कर रही है।।।पर अब तक उनके हाथ खाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।