फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gaurela-Pendra-Marwahi News: Woman Found Dead in Field Identified, Postmortem Reveals Murder by Strangulation

GPM News: संदिग्ध महिला के शव की हुई पहचान, पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 Jul 2026 09:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 09:00 AM IST
सार

सेखवा में खेत से मिले कई दिन पुराने महिला के शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gaurela-Pendra-Marwahi News: Woman Found Dead in Field Identified, Postmortem Reveals Murder by Strangulation
पुलिस चौकी, कोटमीकला

विस्तार

कोटमी चौकी क्षेत्र के ग्राम सेखवा में खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरा (कलेवानार) निवासी 40 वर्षीय संतोषी आयाम, पति स्वर्गीय इतवार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस के समक्ष शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सेखवा मेन रोड स्थित बिमला बाई गोंड़ के खेत में एक महिला का शव चित अवस्था में मिला था। शव का चेहरा मिट्टी से ढंका हुआ था और कई दिन पुराना होने के कारण फूल चुका था, जिससे उसकी मौके पर पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर कोटमी चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG: दुर्ग अस्पताल में बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन थिएटर में चींटियां पहुंचने से मरीज परेशान; तीन दिन से सर्जरी ठप
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में कराया। चिकित्सकों की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाकर दम घुटने से होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

पुलिस अब मृतका की अंतिम गतिविधियों, घटनास्थल तक उसके पहुंचने की परिस्थितियों और संभावित आरोपियों के संबंध में गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed