फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two leaders from GPM have been given major responsibilities in the State Tribal Congress organization

Chhattisgarh News: प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के संगठन में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 30 Jul 2026 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 08:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने संगठन विस्तार के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के शंकर कँवर को प्रदेश महासचिव और शुभम पेंद्रो को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
Two leaders from GPM have been given major responsibilities in the State Tribal Congress organization
शंकर कँवर बने प्रदेश महासचिव, शुभम पेंद्रो को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दो नेताओं को प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने वरिष्ठ आदिवासी नेता शंकर कंवर को प्रदेश महासचिव और युवा नेता शुभम पेंद्रो को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन की ओर से नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज के लोगों ने दोनों नेताओं को बधाई दी। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दोनों नेता अपने अनुभव और सक्रियता के दम पर संगठन को नई मजबूती देंगे।
विज्ञापन


शंकर कँवर लंबे समय से आदिवासी समाज से जुड़े सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। वहीं शुभम पेंद्रो ने युवा नेतृत्व के रूप में संगठन के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी को जिले के लिए सम्मान की बात माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकार, जल-जंगल-जमीन, सामाजिक न्याय और जनजातीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर और मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक विस्तार देने में भी नई गति मिलेगी।


पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शंकर कंवर और शुभम पेंद्रो अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और आदिवासी कांग्रेस के संगठन को प्रदेशभर में और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed