{"_id":"6a1a8451ea9f5323a604495d","slug":"video-accused-of-pappu-gupta-murder-case-injured-in-encounter-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पप्पू गुप्ता हत्याकांड का आरोपी लक्की मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पप्पू गुप्ता हत्याकांड का आरोपी लक्की मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
Mukesh Kumar
Updated Sat, 30 May 2026 12:01 PM IST
पीलीभीत में कपड़ा कारोबारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड के एक आरोपी से शनिवार सुबह बिलसंडा थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी लक्की को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसकी फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के बिलसंडा क्षेत्र के चटगांव स्थित सुहैला भट्ठा के पास आरोपी लक्की की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी की गोली से सिपाही सुनील के दाहिने हाथ में भी चोट लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि आरोपी लक्की शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तिलहर जेई का निवासी है। वह पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शामिल था।
गौरतलब है कि शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने के आरोप में साइकिल कारोबारी पंकज कटियार के ससुर रमेश, साले सीतेश और विमल को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम मुकरमपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।