Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Locks of three shops broken in a single night in Bawal, Rewari; thieves flee upon spotting the police
{"_id":"6a1a7ff7db275cc08d0a64f5","slug":"video-locks-of-three-shops-broken-in-a-single-night-in-bawal-rewari-thieves-flee-upon-spotting-the-police-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी के बावल में एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे, पुलिस को देख भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी के बावल में एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे, पुलिस को देख भागे चोर
शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच शुक्रवार की देर रात रेलवे रोड पर पुल के पास स्थित तीन स्पेयर पार्ट्स की दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। हालांकि पुलिस की समय पर पहुंच के कारण चोर वारदात को अंजाम देने से पहले ही फरार हो गए और किसी दुकान से सामान चोरी नहीं हो सका।
दुकानदारों के अनुसार, चोरों ने एक के बाद एक तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए, लेकिन शटर के सेंट्रल लॉक नहीं खुल सके। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रेलवे रोड पर पुल के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले किशनचंद गेरा ने बताया कि उनकी दुकान का ताला टूटा मिला, लेकिन सेंट्रल लॉक सुरक्षित रहा। उन्होंने कहा कि यदि लॉक खुल जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
बावल निवासी अंकुर ने बताया कि उनकी दुकान के भी ताले तोड़ दिए गए, लेकिन चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सके। वहीं दुकानदार राजेंद्र कुमार ने बताया कि रात में पुलिस का फोन आया था कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर दुकान के बाहर लगे ताले टूटे मिले।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद चोर भाग गए। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तीनों दुकानें रेलवे ब्रिज के पास एक साथ स्थित हैं। दुकानदारों का कहना है कि रात के समय यहां पर्याप्त रोशनी नहीं होने से क्षेत्र सुनसान हो जाता है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व वारदातों का प्रयास करते हैं।
पहले भी उठ चुकी है सुरक्षा बढ़ाने की मांग
व्यापारियों का कहना है कि बढ़ते तापमान के साथ चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। बाजार के व्यापारी पहले भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने और चौकीदार की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से कर चुके हैं। एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटने की घटना ने व्यापारियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।