Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Even the rain could not dampen the spirit of democracy; voters in Gangot Panchayat turned out in large numbers
{"_id":"6a1a7ed9024fdad76b067d1a","slug":"video-even-the-rain-could-not-dampen-the-spirit-of-democracy-voters-in-gangot-panchayat-turned-out-in-large-numbers-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बारिश भी नहीं रोक सकी लोकतंत्र का उत्साह, गंगोट पंचायत में वोटरों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बारिश भी नहीं रोक सकी लोकतंत्र का उत्साह, गंगोट पंचायत में वोटरों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान
जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चिंतपूर्णी के निकट ग्राम पंचायत गंगोट में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। खास बात यह रही कि बारिश होने के बावजूद मतदाताओं का जोश कम नहीं हुआ और युवा से लेकर बुजुर्ग तक लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। गंगोट पंचायत में कई युवाओं ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अन्य लोगों से भी मतदान करने की अपील की। वहीं बुजुर्ग मतदाता भी मौसम की परवाह किए बिना मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपने वोट का इस्तेमाल किया। पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि उपप्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनावी मुकाबला रोचक होने के कारण पूरे क्षेत्र की नजरें गंगोट पंचायत के चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में मतदाताओं का मतदान केंद्रों तक पहुंचना लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता और विश्वास को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।