{"_id":"6a1b148da9af9bcce40d4acb","slug":"video-two-cases-of-model-code-of-conduct-violation-withdrawn-relief-for-former-mp-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमे वापस, पूर्व सांसद को राहत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमे वापस, पूर्व सांसद को राहत; VIDEO
एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पूर्व सांसद नीलम सोनकर एवं अन्य के विरुद्ध दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमों को वापस लेने की अनुमति दे दी है। अदालत के इस आदेश के बाद दोनों मामलों की कार्यवाही समाप्त हो गई है। पूर्व सांसद के अधिवक्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान 19 अप्रैल 2009 को बरदह थाने और 20 मार्च 2014 को देवगांव थाने में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे थे। इस बीच राज्य सरकार ने सांसदों और विधायकों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन, चक्का जाम और अन्य छोटे मामलों में दर्ज मुकदमों को वापस लेने की अनुमति मांगी थी। मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जनवरी 2026 में ऐसे मुकदमों को वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अभियोजन अधिकारी की ओर से पूर्व सांसद नीलम सोनकर एवं अन्य के खिलाफ दर्ज दोनों मुकदमों को वापस लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश अनुपम कुमार त्रिपाठी ने अभियोजन की अर्जी स्वीकार करते हुए दोनों मुकदमों की कार्यवाही समाप्त करने का आदेश दे दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।