{"_id":"6a1b14921d7d00ac59074d83","slug":"video-allegations-of-encroachment-on-village-common-land-and-cemetery-in-azamgarh-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में ग्राम समाज की भूमि व कब्रिस्तान पर कब्जे का आरोप, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में ग्राम समाज की भूमि व कब्रिस्तान पर कब्जे का आरोप, VIDEO
थाना रानी की सराय क्षेत्र के ग्राम तमौली में ग्राम समाज की भूमि, पोखरे और कब्रिस्तान की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम तमौली स्थित भूमि जो राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज की भूमि तथा पोखरा एवं कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, उस पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता गोरख सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुबेर तथा सुरेश ने उक्त भूमि पर मकान और भैंस का चट्टा बनाकर कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भूमि पर दलित समाज का पारंपरिक मरघट स्थित है, जहां वर्षों से अंतिम संस्कार संबंधी कार्य किए जाते रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार कब्जे के कारण मरघट के उपयोग में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से भूमि की पैमाइश कराकर कथित अवैध निर्माण हटाने और ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मरघट की भूमि को पुनः ग्राम समाज और दलित समुदाय के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। डीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।