{"_id":"6a1b2c6ea7e0c89e4607b5f7","slug":"video-saraiya-rob-girder-laying-work-to-be-conducted-from-june-2-to-june-6-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरैया आरओबी : दो से छह जून तक कराया जाएगा गर्डर रखने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैया आरओबी : दो से छह जून तक कराया जाएगा गर्डर रखने का काम
सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी के रेलवे के हिस्से का काम शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को दिल्ली से आए इंजीनियर ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के साथ कार्यों की समीक्षा की। बताया कि दो से छह जून तक दो-दो घंटे का ब्लॉक लेकर आरओबी पर गर्डर रखने का काम शुरू होगा। इस दौरान कानपुर-लखनऊ का अप व डाउन रेल मार्ग बंद रहेगा। अगले दो दिनों में दिल्ली से इंजीनियरों की अन्य टीम और विशेषज्ञ मजदूर यहां पहुंच जाएंगे।
शनिवार की शाम मुंबई की गिरिराज इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से दिल्ली से साइड इंजीनियर रोहित खन्ना व उनकी टीम सरैया रेलवे क्रॉसिंग पहुंची। टीम ने गर्डर व अन्य सामान की जानकारी लेते हुए निर्माण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दो से छह जून तक रेलवे की ओर से दो-दो घंटे के लिए ब्लॉक मंजूर हुआ है। कार्य की आवश्यकता के अनुसार ब्लॉक का समय निर्धारित किया जाएगा। पहले चरण में गर्डर रखने के लिए ब्रेसिंग का कार्य किया जाएगा, जो एक गर्डर को दूसरे गर्डर से जोड़ने का भाग है। इसके बाद बेयरिंग का काम होगा, फिर स्लैब ढाली जाएगी। अंतिम चरण में आरओबी की सतह पर आरसीसी एवं डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। सुरक्षा किट के साथ ही मजदूर काम करेंगे। वहीं, कार्यदायी एजेंसी के सुपरवाइजर बलराम यादव ने बताया कि कार्य के दौरान कोई व्यवधान न आए, इसके लिए सड़क यातायात को रोकने के लिए उन्नाव जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।