{"_id":"6a1b14bfc6f19af9560f9e49","slug":"video-upset-with-wife-young-man-climbs-mobile-tower-for-second-time-brought-down-after-three-hours-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पत्नी से नाराज युवक दूसरी बार चढ़ा मोबाइल टावर पर, तीन घंटे बाद उतारा गया; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से नाराज युवक दूसरी बार चढ़ा मोबाइल टावर पर, तीन घंटे बाद उतारा गया; VIDEO
बबुरी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव में शनिवार देर शाम पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
श्रीकंठपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश राम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी दो दिन पहले मायके चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर सुरेश शनिवार देर शाम सालेपुर गांव पहुंचा और अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक चले समझाने-बुझाने के बाद युवक पत्नी को बुलाने के आश्वासन पर टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले जाकर पूछताछ में जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुरेश राम पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। कुछ दिन पूर्व वह परनपुर कला क्षेत्र में भी मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। घटना के दौरान पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि युवक का व्यवहार सामान्य नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इसी तरह की घटना कर चुका है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।