{"_id":"6a1b149f54a8bd96940c22cb","slug":"video-sp-leader-havaldar-takes-political-jibe-at-bjp-in-azamgarh-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा नेता हवलदार ने भाजपा पर किया सियासी तंज; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता हवलदार ने भाजपा पर किया सियासी तंज; VIDEO
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि, नीट एवं सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में पेपर लीक, आरक्षण में अनियमितता, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, फर्जी मुकदमों और फेक एनकाउंटर आदि के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है तथा सरकारी संस्थाओं को प्रभावित कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित के बजाय विदेशी शक्तियों के दबाव में कार्य कर रहे हैं, जिससे पूंजीपति वर्ग लाभांवित हो रहा है जबकि गरीब और कमजोर वर्ग लगातार परेशान हो रहा है। कहा कि योगी सरकार में पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों पर दमन, शोषण और अत्याचार बढ़ा है। तहसील, थाना एवं अन्य सरकारी विभाग भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं तथा भाजपा नेताओं के दबाव में गरीबों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न और वसूली की जा रही है। जनता का विश्वास मोदी और योगी सरकार से उठ चुका है। शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। स्कूल बंद किए जा रहे हैं। धर्म और जाति की राजनीति के माध्यम से देश की सामाजिक और धार्मिक एकता को कमजोर किया जा रहा है। धरने में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, डॉ. एचएन सिंह पटेल, बेचई सरोज, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।