{"_id":"6a1bb95a0445c7fd400026ca","slug":"video-amatha-ma-saghana-talsha-ka-btha-parakashha-kathara-ma-mal-paravasha-paca-kathara-para-beda-parakashha-shanpr-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्रों में मिला प्रवेश, पांच केंद्रों पर बीएड परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्रों में मिला प्रवेश, पांच केंद्रों पर बीएड परीक्षा शुरू
अमेठी में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के पांच केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिले के पांच केंद्रों पर कुल 2008 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारीकला, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी और इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज को केंद्र बनाया गया है। सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों ने अभ्यर्थियों की जांच के बाद प्रवेश कराया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों को उन्हें बाहर जमा करना पड़ा।
पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। तहसील स्तरीय सचल दल भी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें, साइबर कैफे और पीसीओ बंद रखे गए हैं। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात है और प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई थीं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम हैं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।