{"_id":"6a1c17742810227ad809ca3c","slug":"video-development-work-stalled-due-to-lack-of-budget-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: बजट के अभाव में रुके विकास कार्य, उधारी के भवन में काम निपटा रही पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: बजट के अभाव में रुके विकास कार्य, उधारी के भवन में काम निपटा रही पंचायत
गांव पाली के ग्रामीण आज भी कई मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गांव के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइनें लोगों के लिए लगातार भय का कारण बनी हुई हैं। वहीं बजट के अभाव में पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), ई-लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी केंद्र और लिंक रोड सहित कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रिहायशी क्षेत्र से हाइटेंशन बिजली तार गुजर रहे हैं। तेज हवाओं और बरसात के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन तारों नीचे गांव के करीब 60 से 70 घर स्थित हैं। वहीं, ग्राम पंचायत का अपना भवन नहीं होने के कारण पंचायत का कार्य फिलहाल उधारी भवन में संचालित किया जा रहा है। पंचायत भवन जर्जर हो चुका है और इसके निर्माण की कवायद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। पंचायत की ओर से भी इसके प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। इसी प्रकार गांव में प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। सीएचसी के लिए 4.56 करोड़ का बजट मंजूर हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।