Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur Panchayat Samiti Election Results: Dinesh Kumar Secures Resounding Victory from Satiwala Ward; Results for 15 Wards Declared So Far
{"_id":"6a1c0541132ae2ea3202de1e","slug":"video-sirmaur-panchayat-samiti-election-results-dinesh-kumar-secures-resounding-victory-from-satiwala-ward-results-for-15-wards-declared-so-far-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर पंचायत समिति चुनाव परिणाम: सतीवाला वार्ड से दिनेश कुमार की दमदार जीत, अब तक 15 वार्डों के नतीजे घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर पंचायत समिति चुनाव परिणाम: सतीवाला वार्ड से दिनेश कुमार की दमदार जीत, अब तक 15 वार्डों के नतीजे घोषित
Ankesh Dogra
Updated Sun, 31 May 2026 03:24 PM IST
जिला सिरमौर के विभिन्न विकास खंडों में पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव परिणामों की घोषणा का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा प्राप्त आधिकारिक परिणाम पत्रक के अनुसार, नाहन निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर-5 सतीवाला के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। नाहन में हुई इस मतगणना में चतुष्कोणीय मुकाबले के बाद दिनेश कुमार ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत के बाद प्रत्याशी व समर्थकों में जमकर उत्साह जारी है। ढ़ोल नगाड़ों पर प्रत्याशी व समर्थक थिरक रहे हैं। नाहन विकासखंड के सतीवाला (वार्ड-05) से दिनेश कुमार, नलका से सरोज देवी और बनकला से रजनीश जीते। सतीवाला निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-05): आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला था। इसमें दिनेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमन कुमार को 339 वोटों के बड़े अंतर से मात दी है। दिनेश कुमार को कुल 874 मत प्राप्त हुए, जबकि अमन कुमार को 535 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे कमल शर्मा को 521 मत और चौथे स्थान पर रहे ललित कुमार को 282 मत प्राप्त हुए। नलका निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-04) पर महिला प्रत्याशियों के बीच सीधे मुकाबले में सरोज देवी (1082 वोट) ने छीमा देवी (735 वोट) को 347 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। बनकला निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-03): सीधे मुकाबले में रजनीश कुमार (1583 वोट) ने जोगिन्द्र सिंह (980 वोट) को 603 वोटों के भारी अंतर से मात दी। रामाधौन निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड-2)में वीरेंद्र सिंह (855 वोट) ने कुलदीप (522 वोट) को 333 वोटों से पछाड़ा। पच्छाद विकासखंड के लाना बाका (वार्ड-4) से से अमर जीत सिंह (560 वोट) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार (552 वोट) को महज 8 वोटों के मामूली अंतर से मात देकर सबसे रोमांचक जीत दर्ज की है। मानगढ़ निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-3) से रणधीर सिंह (1438 वोट) ने राजेन्द्र सिंह (627 वोट) को 811 वोटों के भारी अंतर से हराया था। ददाहू विकासखंड के पनार (वार्ड-04) से महिला प्रत्याशी कमला देवी (836 वोट) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी परीक्षा (776 वोट) को 60 वोटों के अंतर से हराया। पराड़ा निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड संख्या-03) में कुलदीप (1620 वोट) ने चिन्तामणी शर्मा (606 वोट) को 1014 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से पराजित किया। नेहर स्वार निर्वाचन क्षेत्र से क्षमा नन्द शर्मा (1329 vote) ने निर्मल शर्मा (896 वोट) को 433 वोटों से मात दी। शिलाई विकासखंड के बान्दली (वार्ड-07) में विरेन्द्र सिंह (पुत्र बारू राम) ने 1292 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विरेन्द्र सिंह (पुत्र सुरेन्द्र चौहान - 1162 मत) को 130 वोटों से हराया। अपरोली (वार्ड नंबर-02) में मनोज (1634 वोट) ने तुलसी राम मिन्टा (881 वोट) को 753 वोटों के अंतर से हराया। रास्त (वार्ड नंबर-04)में रविन्द्र सिंह (1627 वोट) ने सुरेन्द्र सिंह (1608 वोट) को महज 19 वोटों के अंतर से मात दी। काण्डो भटनोल (वार्ड नंबर-06) में बालक राम (1096 वोट) ने भुरबीर सिंह (794 वोट) को 302 वोटों के अंतर से हराया। बढाना निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड-4 - पांवटा साहिब) के जयप्रकाश तोमर (745 वोट) ने सुमेर चंद (673 वोट) को 72 वोटों से हराया। गोजर अडायन निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड-3 - पांवटा साहिब) से कमल कुमार (769 वोट) ने जय सिंह (673 वोट) को 96 वोटों से हराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।