{"_id":"6a1c1551ceb9f17d14033120","slug":"video-hamirpur-12-officer-trainees-from-himachal-to-serve-as-assistant-commandants-in-the-itbp-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: हिमाचल के 12 ऑफिसर ट्रेनी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: हिमाचल के 12 ऑफिसर ट्रेनी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में देंगे सेवाएं
Ankesh Dogra
Updated Sun, 31 May 2026 04:32 PM IST
Link Copied
आईटीबीपी अकादमी मसूरी में रविवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। परेड में देश के 133 युवा कड़े प्रशिक्षण के बाद देश सेवा के लिए शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने की। इस परेड में हिमाचल प्रदेश के 12 युवा शामिल रहे। अब यह जवान भारत तिब्बत सीमा पुलिस में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट बनकर अपनी सेवाएं देंगे। प्रदेश से जनरल ड्यूटी कैडर से कांगड़ा के राहुल कुमार, भरोली के करण वैद्य, मंडी के विकेश कुमार, पवन कुमार, निशांत, किन्नौर से सौरव प्रकाश नेगी और सोलन के अरुण टोंक शामिल हैं। टीपीटी कैडर से मंडी से वीर शिवालिक और अक्षय वर्मा, चंबा के अमित ठाकुर ,किन्नौर से रजत नेगी और सिरमौर से नवीन शामिल हैं। पासिंग आउट परेड के बाद युवाओं को अलग-अलग वाहिनी में तैनाती मिली। जिला कांगड़ा के राहुल कुमार को ओवर ऑल बेस्ट का व जिला मंडी के निशांत को ओवर ऑल कंडक्ट का अवार्ड मिला। वहीं एसीएमओ डॉ अक्षय वर्मा जो जिला मंडी के जोगिंद्र नगर से संबंध रखते हैं ने एमबीबीएस कर पंजाब मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण। उसके बाद उन्होंने आईटीबीपी को चुना। एसीएमओ डॉ अक्षय वर्मा के पिता एसएसबी में कार्यरत हैं और भाई हिमाचल प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं व माता गृहिणी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।