{"_id":"6a1c155806de045229002763","slug":"video-chamba-eight-people-including-tourists-killed-in-a-taxi-accident-near-kalban-on-the-bairagarh-killar-road-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: बैरागढ़-किलाड़ मार्ग पर कालबन के पास हुई टैक्सी वाहन दुर्घटना में पर्यटकों समेत आठ लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: बैरागढ़-किलाड़ मार्ग पर कालबन के पास हुई टैक्सी वाहन दुर्घटना में पर्यटकों समेत आठ लोगों की मौत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 31 May 2026 04:32 PM IST
बैरागढ़-किलाड़ मार्ग पर कालबन के पास हुई टैक्सी वाहन दुर्घटना में पर्यटकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी की अगुवाई एसडीआरएफ, पुलिस टीम और ग्रामीणों की मदद से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटकों और चालक के शव को 700 फीट गहरी खाई में गिरे शवों को निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से आगे वाहन के जरिए शव मेडिकल कॉलेज चंबा स्थित मोर्चरी में रखवाए गए हैं। दुर्घटना को लेकर मृतकों के परिवार को सूचित कर दिया गया है। देरशाम या सुबह तक उनके चंबा पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि बीते शुक्रवार बेंगलुरु और कर्नाटक से पर्यटकों के दो परिवार अपने बच्चों संग डलहौजी से गाड़ी बुक कर सचे जोत घूमने के लिए निकले थे। लेकिन, कालावन के समीप टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क से करीबन 800 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन मालिक को टैक्सी मालिक वापस न आने पर कुछ अनहोनी होने की शंका हुई।उन्होंने जीपीएस ट्रैकर के जरिए गाड़ी की लोकेशन का पता लगाया। साथ ही पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कयास लगाए जाने लगे। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि दुर्घटना में सभी पर्यटकों की मौत हुई है। कड़ी मशक्कत से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मृतकों के शवा को खाई से निकाल कर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही मृतक पर्यटकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। बताया कि परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।