{"_id":"6a1c6784305ced35be0296ab","slug":"video-justice-jj-munir-honours-meritorious-students-at-felicitation-ceremony-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
दामोदर नगर स्थित केसरी मंगलम लॉन में शनिवार को अधिवक्ता परिवारों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में "मेधावी छात्र सम्मान समारोह" आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कानपुर बार एसोसिएशन एवं दि लायर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में केसरी मंगलम परिवार द्वारा किया गया।
समारोह में 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आज के मेधावी विद्यार्थी भविष्य में समाज के लिए रोल मॉडल बन सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित कर सकते हैं।
न्यायमूर्ति मुनीर ने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखने और निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम ही सबसे बड़ा मंत्र है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।