{"_id":"6a1d7cdaee360f1c4203b7ce","slug":"the-discovery-of-the-bodies-of-a-young-man-and-woman-near-the-noorabad-bridge-caused-a-sensation-the-sdrf-launched-a-rescue-operation-morena-news-c-1-1-noi1227-4346917-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Morena News: नूराबाद पुल के पास युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: नूराबाद पुल के पास युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 10:19 PM IST
नूराबाद क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती के शव सांक नदी से बरामद किए गए। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची तथा संयुक्त अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान भूपेंद्र धाकड़ (30 वर्ष) निवासी भुरावली, थाना कैलारस तथा राधा चौबे (25 वर्ष) निवासी बेहरुका, थाना धीरपुरा, जिला दतिया के रूप में हुई है। दोनों की पहचान मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई। घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस, एसडीओपी बानमोर अनिल कुमार तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोग मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
पुलिस को शवों के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान की गई। मृतका की पहचान राधा चौबे पुत्री गोविंद चौबे निवासी बेहरूका थाना धीरपुरा जिला दतिया के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान भूपेंद्र धाकड़ पुत्र राजेंद्र धाकड़ निवासी भुरावली थाना कैलारस जिला मुरैना के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू की। रेस्क्यू के दौरान दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को नूराबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बानमौर एसडीओपी अनिल कुमार मांडरा ने बताया कि दोनों युवक-युवती प्रेम संबंध में थे। दोनों के हाथ एक गमछे से बंधे हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने पुराने पुल से सांक नदी में छलांग लगाई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।