{"_id":"6a1d65438c8a4a499e08eca0","slug":"video-development-in-gram-panchayat-mundhal-khurd-and-mundhal-kala-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: दो ग्राम पंचायतों ने खिंचा विकास का खाका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: दो ग्राम पंचायतों ने खिंचा विकास का खाका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मिली सौगात
पिछले करीब साढ़े तीन साल में ग्राम पंचायत मुंढाल खुर्द व मुंढाल कला ने विकास की ऊंची उड़ान भरी है। यही वजह है कि गांव की गोशाला, शिवधाम, खेल स्टेडियम, सरकारी स्कूलों, ई लाइब्रेरी के अलावा गांव की चौपालों की तस्वीर भी बदल चुकी है। वहीं, मुंढाल खुर्द में ग्रामीणों को पानी की समस्या से स्थाई निजात दिलाने के लिए नई पाइप लाइन बिछाने व बूस्टरों का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए फिलहाल कागजी कार्रवाई जारी है। साथ ही, गांव में प्रतिदिन डोर टू डोर कचरे के उठान के लिए जल्द ही नई ट्रैक्टर ट्राली आएंगी। जिससे गांव की सुंदरता में चार चांद लगेंगे।
दरअसल, गांव मुंढाल खुर्द में डॉ. हर्षवीर ढुल ने करीब साढ़े तीन साल पहले बतौर सरपंच कमान संभाली थी। डॉ. हर्षवीर ढुल का कहना है कि चुनावी एजेंडे के सभी मुख्य मुद्दे और विकास धरातल पर प्रारुप में आ चुके हैं। जिसके तहत गांव में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर है। गांव में सब हेल्थ सेंटर का कार्य निर्माणाधीन है। इसके साथ ही, गांव से खेतों में जाने वाले मार्गों को ग्रामीणों की मांग पर पक्का किया जा चुका है। जिससे किसानों को बारिश या मानसून के समय सुविधा मिलेगी। कच्चे रास्ते होने के कारण किसानों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गांव की फिरनी को छोड़कर सभी कच्ची गलियां पक्की हो चुकी है। वहीं, फिरनियों के लिए टेंडर अस्टीमेट बनने के बाद फंड भी जारी हो चुका था। लेकिन तकनीकी समस्या के चलते आपत्ति लगने के बाद कार्य रूक गए थे। जल्द ही, टेंडर लगाकर फिरनियों को पक्का करने की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो गांव मुंढाल खुर्द स्वच्छ और सुंदर गांवों में शुमार हैं, फिर भी पशुओं से निकलने वाली गंदगी गांव में इधर उधर डालने से प्रदूषण और स्वच्छता की राह में रोड़ा बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।