{"_id":"6a1d0cd52f8237c7ab08fbf7","slug":"video-kullu-supporters-of-chaube-ram-the-candidate-from-the-jarad-bhutti-colony-ward-raised-slogans-of-murdabad-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: जरड़-भुट्टी कॉलोनी वार्ड से उम्मीदवार चौबे राम के समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: जरड़-भुट्टी कॉलोनी वार्ड से उम्मीदवार चौबे राम के समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे
Ankesh Dogra
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:08 AM IST
Link Copied
जरड़-भुट्टी कॉलोनी जिला परिषद वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे चौबे राम के समर्थकों ने भुंतर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर प्रदेश चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समर्थकों का आरोप है कि प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग ने इस वार्ड से संबंधित कुछ मतपत्रों की गणना कुल्लू स्थित मतगणना केंद्र में करवाई, जबकि अधिकांश मतपत्र भुंतर के मतगणना केंद्र में लाए गए थे। उनका कहना है कि वे और उनके उम्मीदवार भुंतर केंद्र में मौजूद थे, लेकिन कुल्लू में हुई मतगणना की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। समर्थकों ने आरोप लगाया कि कुल्लू मतगणना केंद्र में मतपत्रों की गणना उन्हें विश्वास में लिए बिना की गई, जो सीधे तौर पर धांधली की आशंका को जन्म देता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।