Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Krishna ranks first in folk singing, and Dilip ranks first in playing musical instruments.

Kullu News: लोकगीत में कृष्णा, वाद्ययंत्र वादन में दिलीप प्रथम

Fri, 13 Nov 2026 06:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Krishna ranks first in folk singing, and Dilip ranks first in playing musical instruments.
राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर लोकगीत गायन एवं लोक वाद्ययंत्
कुकुमसेरी कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कीं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष को भी किया याद
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में जनजातीय गौरव दिवस पर लाहौली लोक संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से लोकगीत गायन एवं लोक वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनिता कुमारी मुख्यातिथि रहीं। विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोकगीतों और वाद्ययंत्रों के माध्यम से लाहौल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की।
लोकगीत गायन प्रतियोगिता में कृष्णा ने प्रथम, सुहानी ने द्वितीय और फूलन देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लोक वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिता में दिलीप चंद प्रथम, मानवजीत मंगल द्वितीय और सुहानी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं, बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान एवं बलिदान को याद किया गया। प्रो. मनोज कुमार और प्रो. सालिक राम ने विद्यार्थियों को जनजातीय गौरव दिवस के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने लोकगीतों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का आह्वान किया। मुख्यातिथि डॉ. अनिता कुमारी ने कहा कि जनजातीय संस्कृति, लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्र हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका संरक्षण और अगली पीढ़ी तक हस्तांतरण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हालांकि, प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. अनिता कुमारी, प्रो. सुरेंद्र कुमार और डॉ. अक्षय कुमार ने किया। इस दौरान प्रो. मनोज कुमार, प्रो. गणेश, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष रमेश कुमार, वरिष्ठ सहायक श्याम लाल, धर्म देई और अजीत सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed