{"_id":"6a1d67d4ae893e273702a2f2","slug":"video-inld-leader-sunaina-chautala-led-a-protest-against-inflation-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: महंगाई के खिलाफ इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला के नेतृत्व में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: महंगाई के खिलाफ इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला के नेतृत्व में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में इनेलो द्वारा सोमवार को फतेहाबाद में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की कमान इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने संभाली, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर जनता को इस महंगाई से राहत देने की मांग की गई। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष बिकर सिंह हड़ौली, बलविंद्र कैंरो, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, हलका प्रधान प्रेम सिंह, नरेन्द्र सिंह, अंगद ढिंगसरा, भागीराम सोनी, नरेश पोटलिया, रमेश लाली सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में जो भारी बढ़ोतरी हुई है, उसने आम आदमी का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त और दूभर कर दिया है। सुनैना चौटाला ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर सिर्फ गाड़ियां चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने पूरी अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टरों ने किराया 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है, जिसके कारण फल, सब्जियां, अनाज, दूध, दही, दवाइयां और यहां तक कि मकान बनाने की निर्माण सामग्री भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।