{"_id":"6a1dbcb3235180c29e096d5a","slug":"video-meerut-academic-activities-begin-in-major-dhyan-chand-sports-university-classes-will-start-from-august-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का आगाज, अगस्त से लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का आगाज, अगस्त से लगेंगी कक्षाएं
सलावा में स्थापित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत कर दी है। देश के पहले पैरा एवं एडाप्टिव स्पोर्ट्स कॉलेज के संचालन की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विवि के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने बताया कि 12 खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री से अनुरोध के बाद बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और शूटिंग के विकास के लिए भी धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। 10 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, जो पूरे जून माह तक होंगे। जुलाई से नौ डिप्लोमा एवं योगा कोर्स शुरू किए जाएंगे, जबकि तीन अगस्त से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रेसवार्ता में कुलसचिव सुनील कुमार झा, एस राजू, सत्यंत कुमार, फराह हाशमी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।