{"_id":"6a1d6d1fde74e5b0070ec5bd","slug":"video-shamli41-day-penance-begins-for-world-welfare-and-peace-in-meerut-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: विश्व कल्याण और सुख-शांति के लिए 41 दिवसीय तपस्या, भीषण गर्मी में आग के बीच धूनि रमा रहे साधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: विश्व कल्याण और सुख-शांति के लिए 41 दिवसीय तपस्या, भीषण गर्मी में आग के बीच धूनि रमा रहे साधु
मेरठ-करनाल मार्ग स्थित पटनी प्रतापपुर टोल के निकट बाबा मेघनाथ की कुटी, लक्ष्मणपुर मंदिर तथा श्री समाधि आदिनाथ गुरुकुल गोरखनाथ आश्रम में 1 जून से 11 जुलाई तक चलने वाली 41 दिवसीय विशेष तपस्या का शुभारंभ हो गया है।
इस तपस्या में बाबा मंगलनाथ और बाबा कालू नाथ साधना में लीन हो गए हैं। आश्रम के महंत बाबा मेघनाथ ने बताया कि यह तपस्या पूरे विश्व के कल्याण, सुख-शांति, मानवता के मंगल और लोक कल्याण की भावना से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि साधना अवधि के दौरान श्रद्धालु भी आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
तपस्या का समापन 11 जुलाई को होगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे। समापन कार्यक्रम में विश्व शांति, मानव कल्याण और समृद्धि की कामना के साथ विशेष प्रार्थना की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।