{"_id":"6a1d6d1c1add0964ca05a378","slug":"video-meerut-sp-stages-unique-protest-against-inflation-pulls-car-and-distributes-toffees-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सपा का हल्ला बोल: कार खींचकर किया प्रदर्शन, मैलोडी टॉफी बांटकर कसा तंज, 'मैलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सपा का हल्ला बोल: कार खींचकर किया प्रदर्शन, मैलोडी टॉफी बांटकर कसा तंज, 'मैलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ'
समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, बिजली की दरों में भारी वृद्धि और पेट्रोल-डीजल, सीएनजी व रसोई गैस के आसमान छूते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क मैदान से लेकर कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
ईंधन की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने एक कार को रस्सियों से खींचकर कलक्ट्रेट तक पहुंचाया। इस सांकेतिक प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया गया कि महंगाई ने आम जनता का जीवन और सफर दोनों बेहद कठिन बना दिए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को मैलोडी टॉफी का पैकेट भेंट किया और "मैलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ" का नारा लगाया।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने किया। उनके साथ हिमांशु मुकेश सिद्धार्थ, निरंजन सिंह, रजत शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, शशिकांत गौतम, धर्मेंद्र चपराना आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।