{"_id":"6a1db1b38cb48362750cb1a0","slug":"video-family-protests-with-students-body-outside-police-outpost-alleges-negligence-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नहर में मिले छात्र के शव पर फूटा गुस्सा, चौकी के बाहर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नहर में मिले छात्र के शव पर फूटा गुस्सा, चौकी के बाहर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
कानपुर। पनकी नहर में मिले छात्र अनुभव शुक्ला के शव को लेकर परिजनों और क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश सोमवार को उफान पर पहुंच गया। रतनपुर चौकी के बाहर छात्र का शव रखकर परिजन और स्थानीय लोग लगातार चार घंटे से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले में नामजद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उनके सामने पेश किया जाए।
मृतक छात्र के परिजनों ने घटना को हत्या बताते हुए पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिजनों का आरोप है कि यदि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो छात्र की जान बच सकती थी।
प्रदर्शन के दौरान मृतक की बहनें पालक और पायल शुक्ला ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार लगातार न्याय की गुहार लगाता रहा, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही आज परिवार को यह दिन देखना पड़ रहा है।
चौकी के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जमा हैं। लोगों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मौके पर पहुंचे एसीपी से भी परिजनों ने पुलिस की भूमिका को लेकर नाराजगी जताई। परिजनों ने एसीपी के सामने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। एसीपी और अन्य अधिकारी लोगों को समझाने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।