{"_id":"6a1d5e97f14b85722308ca6c","slug":"video-woman-found-dead-under-suspicious-circumstances-family-alleges-murder-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
औरैया बेला थाना क्षेत्र के पुर्वा दुजे गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बेड पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
गांव पुर्वा दुजे निवासी शिवा दोहरे की पत्नी मोहिनी (23) का शव सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नायब तहसीलदार हरिकिशोर और थाना प्रभारी गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच घटना की सूचना मिलने पर मोहिनी के मायके पक्ष के करीब दो दर्जन लोग ट्रैक्टर-ट्राली से गांव पहुंचे। घर पर शव न मिलने पर परिजन बिलख पड़े और बाद में थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
मृतका की बहन राधा ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।